फतेहाबाद: शमशाबाद के ग्राम सेवला अहीर में नाला बंद होने से गलियों में भरा गंदा पानी, ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
Fatehabad, Agra | May 30, 2026 शमशाबाद विकासखंड स्थित ग्राम सेवला अहीर में नाला बंद होने के कारण गांव की गलियों और घरों में पानी भर गया है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार दोपहर ग्राम सेवला अहीर के चार दर्जन से अधिक ग्रामीण फतेहाबाद तहसील मुख्यालय पहुंचे और एसडीएम स्वाति शर्मा को शिकायती पत्र सौंपा।