पेण्ड्रा रोड गौरेला: कार्यालय न. पा. गौरेला में छग शासन नगरी निकाय द्वारा एल्डरमैन और नामांकित पार्षद का शपथ विधायक की उपस्थिति में हुआ
शपथ ग्रहण कार्यक्रम मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची के मुख्य अतिथि व नगर पालिका गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे की अध्यक्षता में हुआ। एसडीएम के द्वारा सभी एल्डरमैन को शपथ दिलाई गई। गौरेला नगर को सुंदर व सुव्यवस्थित एवं नागरिक सुविधाओं को उत्कृष्ट बनाए जाने के संकल्प के साथ शपथ ग्रहण का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी मौजूद ।