जींद: जींद में 14 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई एचटेट-2026 पीजीटी परीक्षा
हरियाणा के जींद जिले में 14 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को एचटेट-2026 की लेवल-3 (पीजीटी) परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुई। 4270 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3726 परीक्षा में उपस्थित हुए। जिला प्रशासन ने सुरक्षा व सुविधाओं का पूरा प्रबंध किया।