आगरा: जखोदा पुल के पीछे कृष्णावैली कॉलोनी में आईपीएल सट्टा चलाते 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, मोबाइल व नकदी बरामद
आगरा थाना मलपुरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए जखोदा पुल के पीछे नवनिर्मित कृष्णावैली कॉलोनी के एक मकान से आईपीएल सट्टा चला रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 7 मोबाइल फोन, सट्टे से जुड़े कागजात, स्क्रीनशॉट की कॉपी, कैलकुलेटर और 17,200 रुपये नकद बरामद किए। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।