हज़ारीबाग: लोहरा जंगल में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9,500 किलो जावा महुआ नष्ट
हजारीबाग उत्पाद विभाग ने चौपारण थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में छापेमारी कर अवैध चुलाई शराब की कई भट्ठियां ध्वस्त कर दीं। कार्रवाई के दौरान 9,500 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया, जबकि 800 लीटर अवैध शराब, बर्तन और अन्य उपकरण जब्त किए गए। मामले में संलिप्त लोगों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। छापेमारी चौपारण थाना के सहयोग से की गई।