अरवल: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इंडौर स्टेडियम अरवल में रंगोली कार्यक्रम आयोजित
Arwal, Arwal | Mar 8, 2025 शनिवार सुबह 10:00बजे इंडौर स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दर्जनों महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया और विभिन्न रंग-बिरंगी रंगोलियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, समानता और अधिकारों का संदेश दिया। कार्यक्रम में शहर की प्रमुख सामाजिक संस्थाओं और कला प्रेमियों ने भी अपनी भागीदारी निभाई।