विदिशा नगर: बस स्टैंड पर मोबाइल दुकान के सामने से दुकानदार की बाइक चोरी, थाने में आवेदन, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर संजय कंपलेक्स की मोबाइल दुकान के सामने से दुकानदार की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया सोमवार दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक के दौरान यह बाइक चोरी हुई है। दुकानदार गोविंद राजपूत ने शाम 6 बजे जब बाइक तलाशी तो उन्हें वह नहीं मिली। शाम 7 बजे के लगभग उन्होंने कोतवाली में आवेदन देखकर चोरी की शिकायती आवेदन दिया।