बीना: राम वार्ड की शासकीय राशन दुकान संचालक की मनमानी, रोज दुकान नहीं खुलने से हितग्राही परेशान
#jansamasya
Bina, Sagar | Oct 17, 2026 राम वार्ड में शासकीय राशन दुकान स्थित है। जहां से राम वार्ड और शिव वार्ड के सैकड़ों हितग्राहियों को राशन दिया जाता है। लेकिन दुकान संचालक की मनमानी से हितग्राही काफी समय से परेशान हैं।नियम के अनुसार दुकान का प्रतिदिन खुलना अनिवार्य है, लेकिन हितग्राहियों का आरोप है कि दुकान महीने में सिर्फ एक या दो दिन ही खुलती है। जिससे कई हितग्राहियों को राशन नहीं मिला।