हैदरनगर: सिमरसोत गांव में पिकअप-टेम्पू की टक्कर में बुजुर्ग की मौत- चार घायल,मुआवजे की मांग को लेकर जपला-हैदरनगर मुख्य सड़क जाम
हैदरनगर थाना क्षेत्र के सिमरसोत गांव के पास जपला-हैदरनगर मुख्य सड़क पर मंगलवार सुबह एक पिकअप वाहन और टेम्पू के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टेम्पू पर सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद 60 वर्षीय बिहारी पासवान को मृत घोषित कर दिया।