सहकारिता विभाग मंडला द्वारा माध्यमिक शाला परिसर पदमी चौराहा में सहकारिता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मध्यप्रदेश शासन संपतिया ऊइके मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरार पदमी में महिला संगठन भवन के लिए भूमि पूजन किया। सम्मेलन के दौरान 7 नवीन सहकारी समितियों को प्रमण पत्र वितारित किए।