खजनी: महिला की पिटाई के आरोप में बेलघाट थाने के 4 पुलिसकर्मी हुए लाइनहाजिर, जांच शुरू
बेलघाट थाना परिसर में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। मारपीट की शिकायत लेकर पहुंची एक महिला ने पुलिसकर्मियों पर ही थाने में घसीटकर पिटाई करने का आरोप लगाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभने एक दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।