मोहनलालगंज: पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए युवक ने फांसी लगाकर दी जान
लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह से आहत एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्राम अमेठियन का पुरवा निवासी प्रशांत कुमार सिंह (28) ने शनिवार शाम घर में पंखे से लटककर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि पत्नी ममता सिंह, उसकी बहनें व ससुराल पक्ष लगातार प्रताड़ित करते थे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था।