सुसनेर: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर सुसनेर प्रखंड के मंदिरों में हुआ धार्मिक अनुष्ठान, हुआ सुंदरकांड का आयोजन
आज सोमवार को अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सुसनेर प्रखंड के मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। दोपहर में नगर के श्री खेड़ापति हनुमान मठ मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया तो वही जामुनिया रोड़ पर रहवासियों के द्वारा महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने महामन्त्र के उच्चारण के साथ आहुतिया दी। साथ ही भगवान श्री राम की महा आरती भी की गई।