गुना नगर: ग्राम खूजा: 40 फीट गहरे कुएं में गिरा सांड, दो दिन बाद हुआ रेस्क्यू, बाहर आते ही हुआ आक्रामक, मची भगदड़
गुना। बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के खूजा गांव में 40 फीट गहरे कुएं में गिरे एक आवारा सांड को दो दिन बाद गौसेवकों और ग्रामीणों ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला। कुएं से बाहर आते ही सांड बेकाबू होकर दौड़ने लगा, जिससे एक गौसेवक को मामूली चोट आई और मौके पर कुछ देर के लिए भगदड़ की स्थिति बन गई।