भोपाल के (जेपी )जयप्रकाश अस्पताल में मरीजों को फफूंद लगी दवाइयां दिए जाने के मामले को लेकर सोमवार को मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश सचिव धनंजय गिरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर किया|