दीपका: कोरबा में ड्राइवरों ने दिया अल्टीमेटम, 7 मई तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो एसईसीएल गेवरा का काम होगा ठप्प
Dipka, Korba | Apr 24, 2026 कोरबा जिले के एसईसीएल गेवरा क्षेत्र में काम करने वाले ड्राइवरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन और कंपनी प्रबंधन को अल्टीमेटम दे दिया है। एसजेआर कंपनी के ठेके पर कार्यरत ड्राइवरों ने वेतन में देरी, गेट पास न बनने सहित कई समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा है।