विदिशा नगर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने चाकूबाजी और अड़ीबाजी के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
2 जुलाई को सिविल लाइन थाना के सांवरिया सेठ कॉलोनी में एक युवक के साथ तीन आरोपियों ने अडीबाजी, चाकू बाजी की थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे सिविल लाइन थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन ने बताया कि पीड़ित युवक विकास अहिरवार के साथ कपिल पाल,आयुष चौहान और सौरव राजपूत ने चाकू से हमला कर अडीबाजी की थी।