होशंगाबाद नगर: आईटीआई स्थित छात्रावास और सीडब्ल्यूएन बालक छात्रावास का जिला परियोजना समन्वयक ने किया निरीक्षण
शुक्रवार को नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने से पूर्व दिव्यांग विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में संचालित दिव्यांग छात्रावासों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। जिला परियोजना समन्वयक डॉ. राजेश जायसवाल एवं प्रभारी सहायक परियोजना समन्वयक प्रदीप सिंह चौहान ने सीडब्ल्यूएसएन बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया।