कासगंज: तबालपुर गांव के समीप 2 बाइकों की भिंडत, हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
मामला ढोलना थाना क्षेत्र के गांव तबालपुर के समीप का है। जहां 2 बाइकों की आमने- सामने की भिंडत हो गई। तबालपुर गांव का रहने वाला 25 वर्षीय गजेन्द्र पुत्र ईश्वरी लाल अपने गांव से कासगंज जा रहा था। तभी दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में गजेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन- फानन में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।