कासगंज: गल्ला मंडी में मक्का भरते समय ट्रक से गिरकर गंभीर घायल हुआ युवक, जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के अमांपुर रोड स्थित गल्ला मंडी का है ।जहां राजस्थान के भानगढ़ का रहने वाला 25 वर्षीय सोनू पुत्र कृष्ण ट्रक में मक्का भरते समय ट्रक पर तिरपाल बांध रहा था। इसी बीच अचानक से सोनू ट्रक से नीच गिर गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ने भर्ती कराया गया है। उसे मक्का को ट्रक में भरकर पंजाब लेकर जाना था।