जहानाबाद: वीर सपूत अवधेश कुमार का शव जहानाबाद पहुंचते ही लोगों का उमड़ा जन सैलाव, भारत माता के जय की नारों से गूंजा इलाका
जहानाबाद के पुनीत बीघा निवासी भारतीय सेना के जवान अवधेश कुमार का दिल्ली के सेना अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर पूरे सैन्य सम्मान के साथ गांव लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों के अनुसार ऑपरेशन के दौरान अचानक हृदय गति रुकने से उनकी मौत हुई।