नगरी: नगरी-सांकरा मुख्य मार्ग पर विशालकाय पेड़ गिरा, बड़ा हादसा होने से टला
मिली जानकारी के अनुसार नगरी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण रविवार को नगरी-सांकरा मुख्य मार्ग पर अंजनी चौक के पास एक विशालकाय पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कई घंटों तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे और प्रशासन को सूचना दी।