मंदसौर: जग्गाखेड़ी में एक व्यक्ति ने युवक से की मारपीट व दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस
मंदसौर वायडी नगर थाना अंतर्गत वकील नामक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि गांव जग्गा खेड़ी में विनोद नामक व्यक्ति ने फरियादी से गाली गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। घटना की सूचना फरियादी द्वारा थाने पर दी गई। वहीं पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।