आबापुरा: आंबापुरा थाना क्षेत्र के तालाब पाडा गांव में पेड़ पर लटके मिले लापता युवक का शव, पोस्टमार्टम कर सौंपा गया
आंबापुरा थाना क्षेत्र के तालाब पाडा गांव से बीते 27 जून से लापता एक 32 वर्षीय युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सोमवार दोपहर 12 बजे आंबापुरा थाना पुलिस के एएसआई पारचंद ने बताया कि मृतक की पहचान कैलाश पुत्र रामजी के रूप में हुई है। कैलाश पिछले दो दिनों से अपने घर से अचानक लापता था, जिसकी परिजन काफी तलाश कर रहे थे।