मेहनगर: मेहनगर में इंडियन ऑयल के अधिकारियों द्वारा बैठक कर उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए दिलाई शपथ
मेंहनगर में इंडियन ऑयल के अधिकारियों द्वारा एक बैठक की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि गोरखपुर इंडियन आंयल के एरिया मैनेजर रवि कुमार चंदेरिया व विशिष्ट अतिथि सेल्स अधिकारी प्रिंस प्रभात ने गैस वितरकों को उपभोक्ताओं की सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि वितरक गैस उपभोक्ताओं को सुरक्षित रखने के लिए घर-घर जाकर निशुल्क गैस कनेक्शन की जांच करेंगे।