लोहरदगा: बकरनी में सड़क हादसा: ट्रेन से उतर रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, रिम्स रेफर
सदर थाना क्षेत्र के भटखिजरी पंचायत अंतर्गत बकरनि गांव में बीते दिनों एक महिला ट्रेन से उतरकर टेंपो में सवार हो कर अपने गांव पहुंची थी, तभी तेज रौशनी की वजह से बाइक सवार का नियंत्रण बिगड़ गया और उसने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला शनिचरी उरांव गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया है।