मुरहू: लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय के पास गिरा विशाल करंज का पेड़, यातायात बाधित
Murhu, Khunti | Jul 28, 2025 मुरहू-सरवादा रोड पर लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय के समीप एक विशाल करंज का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ के गिरते ही अफरातफरी मच गई, पर सौभाग्यवश कोई जनहानि नहीं हुई। पेड़ गिरने से मुरहू-सरवादा रोड पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है, जिससे आवागमन ठप हो गया है