सुल्तानगंज: कटहरा पंचायत में भव्य कलश शोभा यात्रा, 72 घंटे का पूजा अनुष्ठान शुरू
सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत कटहरा पंचायत के वार्ड संख्या 3 में नवनिर्मित मंदिर निर्माण के साथ पिंड स्थापना को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा माता भगवती मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर सुल्तानगंज स्थित उत्तरवाहिनी गंगा तट तक पहुंची। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवतियां और बच्चियां शामिल हुईं, जो सिर पर कलश लेकर नंगे पां