अंबाह: अमिड़ेला गांव में मृत्युभोज कार्यक्रम में घुसी तेज रफ्तार कार, पांच लोग घायल, जिला अस्पताल रेफर
Ambah, Morena | Oct 17, 2026 मिड़ेला गांव में मृत्युभोज कार्यक्रम के दौरान तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक समेत पांच लोग घायल हो गए। बारबाई की ओर से आई कार ने महेश सखवार और चार बच्चों स्नेहा, निशा, प्रवीण व सुमित को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर अंबाह की ओर फरार हो गया। सभी घायलों का सिविल अस्पताल में उपचार जारी है।