शिवपुरी नगर: देवरी में खेत में भैंस घुसने का विरोध करने पर दलित परिवार पर जानलेवा हमला, कट्टे से चलाई गोली, लाठी-सरियों से पीटा
शिवपुरी जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी मजरा रट्ठा में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि खेत में मवेशी घुसने की शिकायत करने पर एक ही परिवार के तीन लोगों पर लाठी, लुहांगी, सरिया और बंदूक से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना में पिता, वृद्ध मां और पुत्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं।