मुज़फ्फरनगर: लाइन बंद मानकर काम कर रहा विद्युत कर्मी अचानक बिजली आने से झुलसा, उसकी हालत नाजुक, विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप
चरथावल क्षेत्र के अकबरगढ़ गांव में बड़ा हादसा हुआ, जहां ट्रांसफॉर्मर पर काम कर रहे 35 वर्षीय विद्युत कर्मी सावन को अचानक करंट लग गया। बताया जा रहा है कि लाइन बंद मानी जा रही थी, लेकिन अचानक बिजली प्रवाहित कर दी गई। गंभीर रूप से झुलसे कर्मी को पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और विभाग पर लापरवाही के आरोप लगे।