हरनौत: चौरिया पंचायत सरकार भवन में अधिकांश कार्यालयों पर लटका रहता है ताला,ग्रामीणों को प्रखंड कार्यालय का लगाना पड़ रहा चक्कर
हरनौत प्रखंड क्षेत्र की चौरिया पंचायत में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्देश्य ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर ही सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराना था। लेकिन वर्तमान में स्थिति ऐसी है कि भवन के अधिकांश कार्यालयों में ताला लटका रहने से ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है।शुक्रवार की दोपहर 1 बजे