टीकमगढ़ जिले के नगदा बम्होरी गांव के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम बाबूलाल रजक निवासी जुड़ावन गांव बताया गया है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति अपनी बाइक से अपने गांव से अन्य गांव जा रहा था रास्ते में नगदा बम्होरी गांव के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हो गया।