बुधवार शाम 6 बजे पुलिस अधीक्षक , सिमडेगा से जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलेबिरा के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं अनुशासन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने शिक्षकों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।