रामसनेही घाट: संपत्ति विवाद में भवनियापुर मठ के महंत ने जिंदा समाधि लेने की घोषणा की, एसडीएम और सीओ बातचीत करने पहुंचे
संपत्ति विवाद में भवनियापुर मठ के महंत मुकुंदपुरी के द्वारा जिंदा समाधि लेने की घोषणा की गई। आज सोमवार की दोपहर करीब 3:00 बजे रामसनेहीघाट के एसडीएम अनुराग सिंह का रामसनेहीघाट सीओ जटाशंकर मिश्रा बातचीत करने के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है बातचीत नहीं बनी है।21 अप्रैल को जिंदा समाधि लेने की घोषणा महंत मुकुंदपुरी के द्वारा की गई है।