कैराना: कांधला पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, तमंचा और कारतूस बरामद
शामली जिले के कांधला थाने पर तैनात उपनिरीक्षक विपिन मलिक टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली, जिसके कब्जे से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। सोमवार शाम करीब छह बजे पुलिस ने बताया कि मौके से आरोपी को गिरफ्तार करते हुए थाने लाया गया। आरोपी ने अपना नाम सुरेंद्र उर्फ काला बताया है।