मैनपुरी: महादेवा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, दो लोग हुए घायल
कुरावली क्षेत्र के ग्राम निजामपुर निवासी मेघ प्रताप सिंह पुत्र चरन सिंह बीती गुरुवार की रात्रि 9 बजे दोस्त अमन पुत्र रामवीर, अमान पुत्र समीर के साथ दावत खाने गया था। महादेवा के पास बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर जिससे मेघ प्रताप की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। वहीं पुलिस ने मृतक के शव का शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम कराया है।