मरवाही: मरवाही में चक्काजाम करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, उद्यानिकी महाविद्यालय की मांग को लेकर किया गया था
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही क्षेत्र में उद्यानिकी महाविद्यालय की मांग को लेकर किए गए चक्काजाम के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। मरवाही थाने में करीब 25 से 30 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दरअसल प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया था, जिससे घंटों तक आवागमन बाधित रहा।