पिंड्रा: सोलापुर में दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की दर्दनाक मौत, महिला और किशोर की हालत गंभीर
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया गांव के पास गुरुवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक को टक्कर मारी हादसे में बाइक सवार महिला और किशोर के साथ चालक प्रिंस घायल हो गया। स्थानीय लोगों उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने प्रिंस नामक युवक को मृत्यु घोषित कर दिया।