उचकागांव: गोपालगंज में प्रशासनिक लापरवाही की तस्वीर बनी उचकागांव की 'लाइफ लाइन' सड़क, हल्की बारिश में जलमग्न
गोपालगंज जिले के उचकागांव प्रखंड से होकर गुजरने वाली लाइन बाजार-थावे मुख्य सड़क मानसून की शुरुआती हल्की बारिश में ही जलमग्न हो गई है. प्रसिद्ध थावे शक्तिपीठ और जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग बदहाल स्थिति में पहुंच गया है. जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क झील का रूप ले चुकी है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों