लाडपुरा: कोटा के सुभाषनगर-मुक्तिधाम से दाह संस्कार के बाद अस्थियां गायब, मिले काले कपड़े और पूजा सामग्री, तंत्र मंत्र का संदेह
Ladpura, Kota | Jul 28, 2026 सुभाष नगर स्थित मुक्तिधाम में दाह संस्कार के बाद अस्थियां गायब होने का एक संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। 26 जुलाई को इलाके में ही रहने वाले राजेन्द्र जैन(59) की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। 26 को दोपहर में एक बजे सुभाष नगर इलाके में उनका अंतिम संस्कार किया गया था।