ज्ञानपुर: गोपीगंज में 10 माह से फरार 10 हजार के इनामी हत्यारोपी को किया गया गिरफ्तार
गोपीगंज थाना क्षेत्र के कौलापुर रेलवे फाटक के पास पुरानी रंजीश और एक मुकदमे में सुलह को लेकर हुए विवाद में दुर्बली की लाठी डंडों से पीट कर हत्या कर दी गई थी, घटना के बाद पुलिस तत्काल केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, वही मुख्य आरोपी फरार चल रहा था पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।