चितरंगी: अदाणी फाउंडेशन के कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया, स्थानीय ग्रामीणों को हुनर से लैस किया जाएगा।
अदाणी फाउंडेशन द्वारा गोंडबहेरा उज्जैनी परियोजना अन्तर्गत तिलवा गांव में सामाजिक सरोकार के तहत कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। अदाणी कौशल विकास केंद्र की मदद से शुरू किए गए इस प्रशिक्षण केंद्र में स्थानीय जरूरतमंद महिलाओं और युवाओं को हुनरमंद बनाया जाएगा ताकि वो आत्मनिर्भर बन सकें और सामाजिक विकास में अपना योगदान दे सकें।