महाराजगंज: परसा बुजुर्ग गांव में विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की हालत गंभीर, किया गया जिला अस्पताल रेफर
गुरुवार को 4 बजे श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परसा बुजुर्ग में पारिवारिक कलह से एक महिला द्वारा विषाक्त पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी परतावल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया। घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दे दी है।