महाराजगंज: गौरा दुबे के युवक की दुबई में संदिग्ध मौत, परिजनों ने उच्च स्तरीय जांच और शव लाने की की मांग
गुरुवार दोपहर 3:30 बजे परिजनों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार घुघली थाना क्षेत्र के अहिरौली टोला गौरा दुबे निवासी सुग्रीव चौधरी की दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस खबर से उनके परिवार में मातम छा गया। परिजनो के अनुसार, सुग्रीव चौधरी पिछले लगभग 15 वर्षों से दुबई में काम कर रहे थे। वह 13 महीने पहले ही दुबई गए थे। मृतक के पुत्र गोरख चौधरी ने बताया