महाराजगंज: गांगी बाजार में आग से बुजुर्ग की मौत के मामले में पनियरा पुलिस ने चार लोगों पर हत्या का दर्ज किया केस
गुरुवार को 5 बजे पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गांगी में बुधवार की शाम एक झोपड़ी में अचानक आग लगने से 65 वर्षीय बुजुर्ग राजमन की हुई मौत के मामले में मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत चार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। मामले पुलिस ने घटना के दिन ही दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।