नजीबाबाद: नजीबाबाद में बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार
शुक्रवार 4:30 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नजीबाबाद पुलिस ने 5 दिन पहले हुई बाइक चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी को चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी के अनुसार, 7 जून 2026 को वादी नजीब पुत्र शरीफ अहमद निवासी मोहल्ला सन्तोमालान ने तहरीर दी थी।