शाहगंज: वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु की की कामना
जौनपुर जिले में शनिवार की सुबह करीब 10 बजे सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ वट सावित्री व्रत रखा। सुबह से ही महिलाएं टोलियों में वट वृक्ष के पास पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पति की लंबी आयु एवं अखंड सौभाग्य की कामना की। सोलह श्रृंगार से सजी महिलाओं ने वट वृक्ष की सात बार परिक्रमा कर रक्षा सूत्र बांधा तथा सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।