टिकारी: टिकारी अनुमंडल के 4 प्रखंड में SIS द्वारा बिहार सरकार युवा रोजगार व कौशल विभाग के अंतर्गत भर्ती शिविर का हो रहा आयोजन
Tikari, Gaya | Oct 23, 2026 टिकारी अनुमंडल के 4 प्रखंडों में SIS द्वारा बिहार सरकार के युवा, रोजगार व कौशल विभाग के अंतर्गत भर्ती शिविर का आयोजन किया जा रहा है। टिकारी, कोंच, परैया व गुरारू के अलावा डोभी व बेलागंज में भी यह शिविर संचालित किया जाएगा। शिविर में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर पदों पर बहाली की जाएगी। इच्छुक युवाओं से निर्धारित तिथि पर आवश्यक कागजातों के साथ शामिल होंगे।