सिराथू: पहाड़पुर कोदन में बदमाशों ने किशोर को उठा लिया, मौके पर पहुंचे एसपी, एडिशनल व सीओ, पड़ताल शुरू
सैनी इलाके के पहाड़पुर कोदन गाँव में शनिवार की देर रात प्रतीक विश्वकर्मा अपने बाबा के साथ सोया हुआ था।अपाचे बाइक से तीन लोग आए और प्रतीक को उठा ले गए।परिजनों ने बताया कि अंधेरा होने की वजह से समझ में नहीं आया और बदमाश फरार हो गए।जानकारी पर एसपी बृजेश श्रीवास्तव एडिशनल एसपी क्षेत्राधिकारी समेत भारी पुलिस बल पहुंचे मामले की जांच पड़ताल पुलिस ने शुरू कर दिया।